Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

भाजपा को उम्मीद के मुताबिक मिली जीत : दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बीच भाजपा नेता दिलीप घोष एक बार फिर खड़गपुर सदर सीट से विधायक चुने गए हैं

05 May 2026

भाजपा को उम्मीद के मुताबिक मिली जीत : दिलीप घोष

खड़गपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीद के मुताबिक जीत मिली हैं। लोगों ने भाजपा को बहुत आशीर्वाद दिया है। यह बात भाजपा नेता दिलीप घोष ने मंगलवार सुबह खड़गपुर स्टेशन के समीप चाय पे चर्चा के दौरान कही। चुनाव जीतने के बाद दिलीप घोष से जब नई भाजपा सरकार में उनकी भूमिका को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था और उन्होंने चुनाव लड़ा। अब पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उसे स्वीकार करेंगे।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बीच भाजपा नेता दिलीप घोष एक बार फिर खड़गपुर सदर सीट से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप सरकार को 30 हजार से अधिक वोटों से हराया। लगभग दस साल बाद दिलीप घोष फिर से विधायक बने हैं।
मंगलवार सुबह खड़गपुर में प्रातः भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने तृणमूल सरकार को काफी समय दिया। लोगों ने अत्याचार सहते हुए भी करीब 15 साल तक मौका दिया, लेकिन इस बार जनता ने बदलाव का फैसला किया।
उन्होंने यह भी कहा कि जब वाम मोर्चा की सरकार गई थी, तब भी कई बड़े नेता चुनाव हार गए थे।
गौरतलब है कि सोमवार को राज्य की 293 विधानसभा सीटों की मतगणना हुई। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा 206 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। तृणमूल कांग्रेस 81 सीटों पर सिमट गई है। वहीं, कांग्रेस को दो और माकपा को एक सीट मिली है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा को उम्मीद के मुताबिक मिली जीत : दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बीच भाजपा नेता दिलीप घोष एक बार फिर खड़गपुर सदर सीट से विधायक चुने गए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News